क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर द्वारा आज दिनांक 29 जून, 2026 को संस्थान के इब्न-ए-सीना सभागार में "राजभाषा नियम – 1976 एवं कार्यालयी हिंदी" विषय पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री शशि रंजन, सहायक आचार्य, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), श्रीनगर, जम्मू – कश्मीर ने राजभाषा नीति, राजभाषा नियम, 1976 तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
- Event Date: 29-Jun-2026
- Venue: क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर
- File: